अपना पहला नोट लिखें
नोट्स आपकी रिसर्च की काम की बातें रखने की जगह हैं। यह गाइड दिखाती है कि नोट कैसे बनाएँ, उसमें छोटी-सी बात कैसे जोड़ें और कैसे पक्का करें कि Atlas ने उसे सेव कर लिया।
नोट बनाएँ
- वह प्रोजेक्ट खोलें जिसमें आप नोट रखना चाहते हैं।
- बाएँ पैनल में नोट्स सेक्शन पर + (नया नोट) चुनें।
Atlas शीर्षक फ़ील्ड और खाली पेज के साथ एक नया नोट खोलता है।
जो मिला उसे लिखें
- नया नोट की जगह ऐसा शीर्षक लिखें जिससे आप बाद में नोट पहचान सकें।
- नोट के मुख्य भाग में अपनी बात लिखें।
- वह स्रोत या व्याख्या जोड़ें जिसकी ज़रूरत आपको नोट पर लौटने पर होगी।
उदाहरण के लिए, अध्ययन छोटे सैंपल को क्यों बाहर रखता है शीर्षक वाले नोट में अध्ययन की व्याख्या और आपके प्रोजेक्ट के लिए उसका मतलब लिखा जा सकता है।
Atlas के नोट सेव करने का इंतज़ार करें
आप लिखते जाते हैं और Atlas आपके बदलाव सेव करता जाता है। नोट बंद करने से पहले एडिटर के नीचे बाईं ओर सेव हो गया दिखने का इंतज़ार करें।
अगर एडिटर में सेव नहीं हुआ या ऑफ़लाइन दिखे, तो नोट खुला रखें और सही तरीका चुनने के लिए नोट सेव, सिंक और टकराव की स्थितियाँ देखें।
अगला कदम
नोट एडिटर संदर्भ पेज फ़ॉर्मैटिंग, लिंक, ज़िक्र (मेंशन) और वह सब समझाता है जो आप नोट में जोड़ सकते हैं।